Rajasthan Gram Sevak Result 2022: राजस्थान ग्राम सेवक (VDO) भर्ती रिजल्ट 2022
राजस्थान में ग्राम सेवक (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से 11 अक्टूबर 2021 तक भरवाए गए थे। इसके पश्चात राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसंबर 2021 को हुआ था।
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती की ऑफिशल उत्तर कुंजी 01 फरवरी 2022 को जारी कर दी गई थी। अब जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2022 का एग्जाम दिया था वे अब इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती प्री एग्जाम 2022 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। Rajasthan Gram Sevak Result 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. राज्य सरकार ने ग्राम सेवक भर्ती में 1500 नए पर जोड़ दिए गए हैं। पद बढ़ाने को लेकर वित विभाग से मंजूरी मिल गई है। अब ग्राम सेवक भर्ती 5396 पदों पर यह भर्ती की जाएगी इसी के आधार पर इसका रिजल्ट जारी किया गया है।
5396 पदों के लिए इस बार मुख्य परीक्षा के लिए लगभग 1.75 लाख उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा का आयोजन जुलाई माह तक किया जा सकता है।
प्रारंभिक परीक्षा में इस बार नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को भी अपनाया गया था,इसकी के आधार पर रिजल्ट घोषित किया गया है।
इस बार इसकी कट ऑफ काफी कम गई है 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब Direct Recruitment of ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) पर क्लिक करें।
- यहां Result पर क्लिक करें ।
- अब रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- अभ्यर्थी रोल नंबर और नाम की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Post a Comment
0 Comments