राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा और हाउसकीपर सीधी भर्ती परीक्षा 2022 की परीक्षा तिथि जारी : Rajasthan Village Development Officer Mains Exam and Housekeeper Direct Recruitment Exam 2022 Exam Date Released
आप सभी को पता होगा कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 12 अप्रैल 2022 को जारी कर दिया गया है। इसके मुख्य परीक्षा के लिए लगभग 1.75 लाख उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है और अब इन सभी सफल किए गए अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है।
राजस्थान में ग्राम सेवक (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से 11 अक्टूबर 2021 तक भरवाए गए थे। इसके पश्चात राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसंबर 2021 को हुआ था।
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती की ऑफिशल उत्तर कुंजी 01 फरवरी 2022 को जारी कर दी गई थी। अब जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2022 का एग्जाम दिया था वे अब इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती प्री एग्जाम 2022 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। Rajasthan Gram Sevak Result 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. राज्य सरकार ने ग्राम सेवक भर्ती में 1500 नए पर जोड़ दिए गए हैं। पद बढ़ाने को लेकर वित विभाग से मंजूरी मिल गई है। अब ग्राम सेवक भर्ती 5396 पदों पर यह भर्ती की जाएगी इसी के आधार पर इसका रिजल्ट जारी किया गया है।
अब ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के मुख्य परीक्षा की परीक्षा तिथि को घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की मुख्य परीक्षा का आयोजन 09 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।
ग्राम विकास अधिकारी की मुख्य परीक्षा के अलावा बोर्ड ने हाउस कीपर भर्ती की परीक्षा तिथि को भी जारी कर दिया है।
हाउस कीपर भर्ती की परीक्षा का आयोजन भी 09 जुलाई 2022, शनिवार को शाम 03 बजे से 06 बजे तक किया जाएगा।
5396 पदों के लिए इस बार मुख्य परीक्षा के लिए लगभग 1.75 लाख उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती - 2021
मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा स्कीम एवं पाठ्यक्रम
परीक्षा स्कीम
(1) प्रश्न-पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
(2) प्रश्न-पत्र की अवधि दो घंटे होगी।
(3) प्रश्न-पत्र में कुल 120 प्रश्न होंगे एवं सभी प्रश्न बहुविकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होगें।
(4) किसी प्रश्न विशेष के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांक का एक तिहाई अंक (1/3) काटा जायेगा।
पाठयक्रम (Syllabus)
प्रश्न-पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे
(1) सामयिक विषय राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और क्रीडा
(2) भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
(i) विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं महत्वपूर्ण स्थान पर्वत और महासागर
(ii) भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन
(iii) राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं।
(iv) राजस्थान प्राकृतिक संसाधन खान एवं खनिज, वन भूमि एवं जल, पशु संसाधन वन्य जीव एवं संरक्षण
(v) भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरुस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं वृहत् उद्योग जनजातियों और उनकी अर्थव्यवस्था
(4) इतिहास और संस्कृति निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति :
(i) जनजातियों और उनकी अर्थव्यवस्था
(ii) बोलियां और साहित्य
(iii) संगीत, नृत्य और रंगशाला
(iv) धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त कपि, योद्धा सन्त लोक देवता" और "लोक देवियाँ
(v) हस्तशिल्प
(vi) मेले और त्यौहार रूढिया, वस्त्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातीय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित
(5) साधारण मानसिक योग्यता
(6) तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता
(7) अंग्रेजी, हिन्दी और गणित
(8) राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा
(9) कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान
इन सभी विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका कठिनाई स्तर स्नातक स्तर का होगा।
आप इन सभी विषयों को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Post a Comment
0 Comments