REET Level 1st and Level 2nd Syllabus PDF : रीट लेवल प्रथम और द्वितीय के लिए परीक्षा स्कीम और पाठयक्रम जारी।
जैसा कि आपको पता होगा कि 26 सितंबर 2021 को रीट लेवल प्रथम और द्वितीय की परीक्षा का आयोजन किया गया था और उसका परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया था लेकिन बाद में इसमें द्वितीय लेवल की परीक्षा में नकल प्रकरण सामने आने के कारण रीट लेवल द्वितीय की भर्ती को निरस्त कर दिया था और नए सिरे से भर्ती करवाने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा की गई थी।
अध्यापक भर्ती सिलेबस व एग्जाम पैटर्न (REET 3rd Grade Teacher Bharti Syllabus PDF): इस बार यह भारतीव2 चरणों में आयोजित होगी। पहला पेपर रीट परीक्षा पात्रता व दूसरा पेपर सीधी भर्ती के लिए आयोजित होगी।
राजस्थान सरकार द्वारा पिछली रीट परीक्षा निरस्त करने के बाद हाल ही 62000 नए पदों के लिए राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती की घोषणा की गई है।
REET 2022 Exam Syllabus PDF
आपको बता दे कि REET 2021 में 32000 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमें 20500 पद लेवल 1 के व 16500 पद लेवल 2 के थे। और सरकार ने अभी हाल ही में मई 2022 के लिए 20000 नए पदों की घोषणा की थी। अब सरकार ने रीट लेवल 2 की परीक्षा को रद्द कर दोनों भर्तियों को एक साथ समाहित कर दिया और इनमे 10000 नए पद और जोड़ दिए गए है। अब यह भर्ती रीट 2022 के नाम से 62000 पदों पर आयोजित की जाएगी।
आज 01 अप्रैल 2022 को शिक्षा मंत्री श्री बीडी कल्ला ने रीट लेवल प्रथम और द्वितीय सीधी भर्ती परीक्षा के परीक्षा स्कीम और पाठयक्रम जारी कर दिया है।
परीक्षा स्कीम और पाठयक्रम निम्न प्रकार से है।
अध्यापक लेवल- प्रथम व लेवल-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा योजना (Scheme) एवं पाठ्यक्रम विवरण (Syllabus)
1. परीक्षा 300 अंकों की होगी।
2. परीक्षा के लिए एक प्रश्न पत्र होगा।
3. प्रश्न पत्र की समयावधि 02 घण्टे 30 मिनिट होगी। 4. प्रश्न पत्र में कुल 200 प्रश्न होंगे। समस्त प्रश्न बहु विकल्पी प्रश्न होंगे।
5. उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशिष्ट प्रश्न के लिए
विहित अंको का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।
स्पष्टीकरण : गलत उत्तर से अशुद्ध उत्तर या एक से अधिक उत्तर अभिप्रेत है।
प्रश्न पत्र का पाठ्य विवरण और विस्तार :
परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का पाठ्य विवरण और विस्तार ऐसा होगा जो प्राधिकृत अभिकरण द्वारा समय-समय पर विहित किया जाएगा और अभ्यर्थियों को समय के भीतर ऐसी रीति से, जो आयोग उचित समझे, सूचित किया जाएगा।
प्रश्न पत्र में सम्मिलित विषय एवं अंक भार निम्नानुसार होंगे :
REET Level 1 Syllabus (medium-bt)
1.अध्यापक, लेवल-1(कक्षा-01 से 05 तक के लिए)
REET Level 2 Syllabus (medium-bt)
2. अध्यापक, लेवल-2 (कक्षा 06 से 08 तक के लिए)
Post a Comment
0 Comments