RSMSSB Lab Assistant Geography Syllabus 2022 : राजस्थान लैब असिस्टेंट भूगोल सिलेबस 2022
प्रयोगशाला सहायक भूगोल पाठ्यक्रम 2022
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रयोगशाला सहायक के 1012 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का आयोजन 2018 और 2016 में पहले भी किया गया था लेकिन इस बार इस भर्ती में कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक और प्रयोगशाला सहायक भूगोल और गृह विज्ञान विषयों को भी शामिल किया गया है।
2016 और 2018 में आयोजित की गई प्रयोगशाला सहायक की भर्ती में सिर्फ विज्ञान संकाय वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते थे लेकिन इस बार इसमें कला संकाय में भूगोल और गृह विज्ञान वाले अभ्यर्थियों के लिए भी अलग से पदों का आवंटन(वितरण) किया गया है।
इस बार प्रयोगशाला सहायक भूगोल के 128 पदों(Non TSP-125, TSP- 05) और प्रयोगशाला सहायक गृह विज्ञान के 37 पदों(Non TSP- 35, TSP-02) को शामिल किया गया है।
आप इस लेख में प्रयोगशाला सहायक भूगोल के सिलेबस को विस्तार पूर्वक देखेंगे।
प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2022 के पदों का विवरण:
महत्वपूर्ण दिनांक:
- आवेदन शुरू दिनांक: 25 मार्च 2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 अप्रैल 2022
- परीक्षा तिथि: 28 व 29 जून 2022
आयु सीमा:
- 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (आयु सीमा में छूट राज्य सरकार के नियमानुसार होगी, और विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को जरूर चेक करें)
आवेदन या परीक्षा फॉर्म शुल्क:
- सामान्य , क्रीमीलियर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक: ₹450/-
- राजस्थान के नॉन क्रीमीलियर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के आवेदक: ₹350/-
- सभी विशेष योग्यजन,राजस्थान के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदक: ₹250/-
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:
- पद कोड-1 माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) के लिये :
- वैकल्पिक विषयों के रूप में निम्नलिखित विषयों में से कम से कम तीन विषयों के साथ सीनियर सैकण्डरी सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव-रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित
- पद कोड-2 से 5 प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) व कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) के लिये :
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ सीनियर सैकण्डरी या उसके समतुल्य परीक्षा
- पद कोड-6 प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) के लिये :
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भूगोल विषय के साथ सीनियर सैकण्डरी या उसके समतुल्य परीक्षा
- पद कोड-7 प्रयोगशाला सहायक (गृह विज्ञान) के लिये
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गृह विज्ञान विषय के साथ सीनियर सैकण्डरी या उसके समतुल्य परीक्षा |
- और
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान
चयन प्रक्रिया:
- इस भर्ती के लिए आपका चयन मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2022 (large-bt)
परीक्षा का प्रारूप और पाठ्यक्रम
- प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective) प्रकार के होंगे व सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
- परीक्षा में न्यूनत्तम उत्तीर्णांक 40 प्रतिशत निर्धारित हैं। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगें।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिये 1/3 भाग ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) किया जायेगा।
Rajasthan lab assistant geography syllabus 2022 Topic Wise विवरण आगे दिया जा रहा है -(large-bt)
पाठ्यक्रम (Syllabus)
भाग-अ : सामान्य ज्ञान(राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्पराऐं विरासत एवं राजस्थान का भूगोल)
- राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, साहित्य, परम्पराऐं एवं विरासत
- राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत
- राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यतायें
- राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां
- मुगल राजपूत संबंध
- स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताऐं म
- किले, स्मारक एवं संरचनाये
- राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवताऐं
- राजस्थान की प्रमुख चित्रकलाऐं शैलियां एवं हस्तशिल्प
- राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियां, क्षेत्रीय बोलियां
- मेले त्यौहार लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण
- राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
- राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियां 1857 का जन-आंदोलन
- कृषक एंव जन-जाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन
- राजस्थान का एकीकरण
- राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एवं विकास महिलाओं के विशेष संदर्भ में
राजस्थान का भूगोल
- स्थिति एवं विस्तार
- मुख्य भौतिक विभाग : मरुस्थलीय प्रदेश अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश पठारी प्रदेश
- अपवाह तन्त्र
- जलवायु
- मृदा
- प्राकृतिक वनस्पति
- वन एवं वन्य जीव संरक्षण
- पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुददे
- मरूस्थलीकरण
- कृषि जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें पशुधन
- बहुउद्देशीय परियोजनाएँ सिंचाई परियोजनाएँ
- जल संरक्षण
- परिवहन
- खनिज सम्पदाऐं
RSMSSB Lab Assistant Geography Syllabus 2022(large-bt)
प्रयोगशाला सहायक भूगोल पाठ्यक्रम 2022 (लैब Assistant Geography Syllabus 2022):
भाग – ब भूगोल (Geography)
भूगोल एक विषय के रूप में
- भूगोल एक समाकलित विषय के रूप में
- भूगोल की शाखाएँ
- भौतिक भूगोल का महत्व ।
पृथ्वी
- पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास ।
- पृथ्वी की आन्तरिक संरचना ।
- महासागरों एवं महाद्वीपों का वितरण ।
भू आकृतियां
- खनिज एवं शैल
- भू-आकृतिक प्रक्रियाएँ ।
- भू-आकृतियां तथा उनका विकास ।
जलवायु
- वायुमण्डल का संघटन एवं संरचना |
- सौर विकिरण, ऊष्मा सन्तुलन, तापमान।
- वायुमण्डलीय परिसंचरण तथा मौसम प्रणालियां
- वायुमण्डल में जल ।
- विश्व की जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन ।
जल ( महासागर )
- महासागरीय जल ।
- महासागरीय जल संचलन ।
पृथ्वी पर जीवन
- पृथ्वी पर जीवन ।
- जैव विविधता एवं संरक्षण ।
- पृथ्वी पर जीवन ।
भारत : भौतिक पर्यावरण
- भारत-स्थिति।
भू-आकृति विज्ञान
- संरचना तथा भू आकृति विज्ञान
- अपवाह तन्त्र ।
जलवायु, वनस्पति एवं मृदा
- जलवायु ।
- प्राकृतिक वनस्पति ।
- मृदा ।
प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ: कारण, परिणाम तथा प्रबंध
- प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ
मानव भूगोल: प्रकृति व विषय क्षेत्र
- विश्व की प्रमुख जनजातियाँ
- जनसंख्या: वितरण, घनत्व एवं वृद्धि
- विश्व: जनसंख्या संरचना
- जनसंख्या प्रवास एवं मानव विकास
- विश्व: मानव अधिवास
- मानव व्यवसाय: प्रमुख प्रकार
- प्राथमिक व्यवसाय
- द्वितीयक व्यवसाय
- विश्व: परिवहन एवं संचार
- विश्व: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
- पर्यावरणीय समस्याएँ एवं समाधान
भारत जनसंख्या एवं अर्थव्यवस्था
- भारत: जनसंख्या वितरण, घनत्व एवं वृद्धि
- भारत: जनसंख्या संरचना
- संसाधनों का वर्गीकरण, संरक्षण एवं पोषणीय विकास
- जैविक एवं अजैविक संसाधन
- ऊर्जा संसाधन
- कृषि
- उद्योग
- परिवहन
- भारत में नियोजन
- नियोजन एवं सतत् विकास
- सिंचाई एवं पेयजल
- राजस्थान: खनिज व उद्योग
- राजस्थान: जनसंख्या व जनजातियाँ
Post a Comment
0 Comments