Rsmssb Lab Assistant Geography Questions In Hindi : राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के लिए भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न
यदि आपने भी राजस्थान में निकली नई भर्ती (RSMSSB Lab Assistant) प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया है या फिर इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।
जैसा कि आपको अवगत होगा कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2022 के 1012 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस बार इस भर्ती परीक्षा में कला वर्ग (Arts Stream) के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा , इस बार भूगोल और गृह विज्ञान विषयों के लिए भी प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती की जाएगी।
जो अभ्यर्थी इस बार भूगोल और गृह विज्ञान विषयों के साथ इसमें आवेदन करने वाले हैं उनके लिए आज का हमारा यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
यदि आपने Rsmssb Lab Assistant Geography Syllabus (प्रयोगशाला सहायक भूगोल पाठ्यक्रम) अभी तक नहीं देखा है तो अभी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
प्रयोगशाला सहायक भूगोल पाठ्यक्रम के लिए यहां क्लिक करें।(medium-bt)
आज के इस लेख में हम आपके लिए भूगोल विषय के 35 Questions लेकर आए हैं जो आपके प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। परीक्षा देने से पहले इन प्रश्नों को आपको जरूर पढ़कर जाना चाहिए।
प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न (हिन्दी में)
Rajasthan Gk के प्रश्नों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े 👉Join Telegram Group
1. जब सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी एक सरल रेखा में हैं, तो ज्वार होगा-
(1) लघु-ज्वार
(2) दीर्घ ज्वार
(3) दैनिक ज्वार
(4) मिश्रित ज्वार
➥सही उत्तर :– (2) दीर्घ ज्वार
2. अन्य कारकों के समान रहने पर पृथ्वी के द्वारा सूर्यातप की प्राप्ति अधिकतम होगी-
(1) 3 जनवरी को
(2) 3 मई को
(3) 4 अगस्त को
(4) 4 जुलाई को
➥सही उत्तर :– (1) 3 जनवरी को
3. निम्न में से कौन सी एक ठंडी महासागरीय धारा नहीं है-
(1) बेंगुला
(3) कनारी
(2) पेरू
(4) अगुलहास
➥सही उत्तर :– (4) अगुलहास
4. अक्षांशीय उष्मा संतुलन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा प्रदेश सर्वाधिक 'उर्जा न्यून' प्रदेश है ?
(1) दोनों गोलार्द्ध में 30° से 70° अक्षांशों के बीच
(2) केवल 70° उ. से 90° उ. अक्षांशों के बीच
(3) केवल 80° द. से 90° द. अक्षांशों के बीच
(4) दोनों गोलार्द्ध में 80° से 90° अक्षांशों के बीच
➥सही उत्तर :– (3) केवल 80° द. से 90° द. अक्षांशों के बीच
5. निम्न स्थल रूपों में से कौन सा पवन द्वारा विकसित नहीं है ?
(1) ज्यूजेन
(2) इन्सेलबर्ग
(3) अरेत
(4) यारडंग
➥सही उत्तर :– (3) अरेत
6. चागोस द्वीप समूह अवस्थित है
(1) दक्षिणी प्रशांत महासागर में
(2) उत्तरी प्रशांत महासागर में
(3) हिंद महासागर में
(4) चीन सागर में
➥सही उत्तर :– (3) हिंद महासागर में
7. निम्न में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है ?
(1) नदी - प्राकृतिक तटबन्ध
(2) पवन - टोम्बोलो
(3) हिमनद. - सर्क
(4) पवन - सीफ
➥सही उत्तर :– (2) पवन - टोम्बोलो
8. दक्षिण सैंडविच खाई अवस्थित है
(1) उत्तरी प्रशांत महासागर में
(2) दक्षिणी प्रशांत महासागर में
(3) हिन्द महासागर में
(4) अटलांटिक महासागर में
➥सही उत्तर :– (4) अटलांटिक महासागर में
9. निम्नलिखित में से किस सागर / झील में सर्वाधिक लवणता है ?
(1) लाल सागर
(2) मृत सागर
(3) ग्रेट साल्ट लेक (झील)
(4) वान झील
➥सही उत्तर :– (4) वान झील
10. निम्नांकित कोयला क्षेत्रों में से कौन सा एक महानदी घाटी में स्थित है ?
(1) तलचेर
(2) झरिया
(3) रानीगंज
(4) बोकारो
➥सही उत्तर :– (1) तलचेर
11. निम्नलिखित में से ज्वार-भाटा का कारण है :
A. चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण ब
B. सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल
C. अपकेन्द्रीय बल
D. पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(1) A, B तथा C
(2) A, B तथा D
(3) A, B, C तथा D
(4) केवल A तथा B
➥सही उत्तर :– (1) A, B तथा C
12. मलंजखण्ड जाना जाता है
(1) ताँबा खनन के लिए
(2) लौह अयस्क खनन के लिए
(3) स्वर्ण खनन हेतु
(4) अभ्रक खनन हेतु
➥सही उत्तर :– (1) ताँबा खनन के लिए
13. सूर्य की अपेक्षा चंद्रमा का ज्वार-भाटा उत्पन्न करने का बल लगभग है-
(1) 2.89 गुना
(2) 3.18 गुना
(3) 1.65 गुना
(4) 2.17 गुना
➥सही उत्तर :– (4) 2.17 गुना
14. निम्नलिखित में से कौन सी ठंडी जलधारा हैं ?
A. पेरू धारा
B. अल नीनो
C. कैलिफोर्निया धारा
D. नार्वे धारा
दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
(1) A तथा C सही हैं।
(2) A, B तथा C सही हैं।
(3) A, B, C तथा D सही हैं ।
(4) A, C तथा D सही हैं।
➥सही उत्तर :– (1) A तथा C सही हैं।
15. अभ्रक उत्पादक केन्द्र 'कोडरमा' स्थित है-
(1) राजस्थान में
(2) ओडिशा में
(3) झारखण्ड में
(4) आंध्रप्रदेश में
➥सही उत्तर :– (3) झारखण्ड में
16. मानव भूगोल में 'क्रियाशीलता का सिद्धांत' किसने प्रतिपादित किया ?
(1) सी.ओ. सावर
(2) जे. ब्रून्
(3) बारोज
(4) हम्बोल्ट
➥सही उत्तर :– (2) जे. ब्रून्
17. निम्नलिखित में से कौन सी महासागरीय धाराएँ मौसम के अनुसार अपनी दिशा बदलती हैं ?
(1) अटलांटिक महासागर की उत्तर दक्षिण
(2) हिंद महासागर की उत्तर विषुवतीय धारा
(4) उत्तरी अटलांटिक प्रवाह
(3) दक्षिण अटलांटिक महासागर की दक्षिण
➥सही उत्तर :– (2) हिंद महासागर की उत्तर विषुवतीय धारा
18. अंतर्राष्ट्रीय प्रक्षेप है
(1) संशोधित मर्केटर प्रक्षेप
(2) संशोधित बहुशंकुक प्रक्षेप
(3) गाल का त्रिविमीय प्रक्षेप
(4) संशोधित नोमोनिक ध्रुवीय खमध्य प्रक्षेप
➥सही उत्तर :– (2) संशोधित बहुशंकुक प्रक्षेप
19. निम्नलिखित में से किस पर्वत श्रृंखला ने संभवतः अपना वर्तमान स्वरूप मोटे तौर पर उसी समय धारण किया जिस समय अरावली ने किया?
(1) नागा पहाड़ियाँ
(2) कुनलून पर्वत
(3) नल्लामलाई शृंखला
(4) शिवालिक
➥सही उत्तर :– (3) नल्लामलाई शृंखला
20. बोन प्रक्षेप है-
(1) शंक्वाकार
(2) बेलनाकार
(3) खमध्य
(4) रूढ़
➥सही उत्तर :– (1) शंक्वाकार
21. शीत ऋतु में पश्चिमी जेट स्ट्रीम सामान्य स्थिति रहती है -
(1) कर्नाटक पठार के साथ
(2) कर्क रेखा के ठीक उत्तर में
(3) विन्ध्याचल पर्वत के तलहटी के साथ
(4) हिमालय के दक्षिणी ढाल के साथ
➥सही उत्तर :– (4) हिमालय के दक्षिणी ढाल के साथ
22. मानक विचलन में विचलनों की गणना किससे की जाती है ?
(1) माध्यिका से
(2) बहुलक से
(3) समान्तर माध्य से
(4) सह-सम्बन्ध से
➥सही उत्तर :– (3) समान्तर माध्य से
23. भारत वन स्थिति रिपोर्ट- 2021 ( State of Forest Report 2021) के अनुसार भारत के किस राज्य में वनावरण ( प्रतिशत में) सर्वाधिक है ?
(1) अरुणाचल प्रदेश
(2) मिजोरम
(3) त्रिपुरा
(4) मणिपुर
➥सही उत्तर :– (2) मिजोरम
24. निम्नलिखित में से किस भारतीय मृदा में ग्रीष्म ऋतु में गहरी दरारें पड़ जाती हैं जिससे पर्याप्त ऑक्सीकरण संभव हो पाता है ?
(1) काली मृदा
(2) जलोढ़ मृदा
(3) मरुस्थलीय मृदा
(4) जैविक मृदा
➥सही उत्तर :– (1) काली मृदा
25. निम्नांकित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
(1) झूम भारत
(2) मिल्पा - रोडेशिया
(3) लादांग - मलेशिया
(4) चेना - थाईलैण्ड
➥सही उत्तर :– (4) चेना - थाईलैण्ड
26. भारत की जनगणना 2011 (अंतिम आँकड़े) के अनुसार भारत की दशाब्दी जनसंख्या वृद्धि दर है-
(1) 18.7%
(2) 21.2%
(3) 17.7%
(4) 20.6%
➥सही उत्तर :– (3) 17.7%
27. निम्नलिखित में से कौन सी नदी घाटी बाढ़ आपदा के लिए कुख्यात नहीं है ?
A. पेनगंगा
B. सिंधु
C. कोसी
D. कावेरी
दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(1) A, C तथा D
(2) C तथा B
(3) A, B तथा C
(4) A, B तथा D
➥सही उत्तर :– (4) A, B तथा D
28. निम्नांकित में से कौन सी गहन निर्वाहक कृषि की विशेषता (लक्षण) है ?
(1) खेतों का बड़ा आकार
(2) उच्च यंत्रीकृत
(3) प्रति एकड़ उच्च उपज परंतु प्रति व्यक्ति कम
(4) प्रति एकड़ कम उपज परंतु प्रति व्यक्ति उच्च उपज
➥सही उत्तर :– (3) प्रति एकड़ उच्च उपज परंतु प्रति व्यक्ति कम
29. 'ओरिएण्ट एक्सप्रेस' रेलवे लाइन जोड़ती है-
(1) पेरिस-इस्तांबुल को
(2) पर्थ - सिडनी को
(3) हैलीफेक्स-वैंकूवर को
(4) टोकियो- ओसाका को
➥सही उत्तर :– (1) पेरिस-इस्तांबुल को
30. निम्नांकित में से कौन सी विश्व की व्यस्ततम नव्य नदी है ?
(1) अमेजन
(2) डेन्यूब
(3) मिसिसीपी
(4) राइन
➥सही उत्तर :– (4) राइन
31. निम्नांकित में से कौन जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की प्रथम अवस्था को दर्शाता है ?
(1) उच्च जन्म एवं उच्च मृत्यु दर
(2) उच्च जन्म एवं निम्न मृत्यु दर
(3) निम्न जन्म एवं उच्च मृत्यु दर
(4) निम्न जन्म एवं निम्न मृत्यु दर
➥सही उत्तर :– (1) उच्च जन्म एवं उच्च मृत्यु दर
32. निम्नलिखित में से किन इस्पात संयंत्रों का प्रबंधन सेल (SAIL) के द्वारा होता है ?
A. भिलाई
B. दुर्गापुर
C. राउरकेला
D. बर्नपुर
दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(1) केवल A, B तथा C
(2) A, B, C तथा D
(3) केवल B, C तथा D
(4) केवल B तथा C
➥सही उत्तर :– (2) A, B, C तथा D
33. निम्नांकित में से कौन सा विश्व का सघन बसा प्रदेश नहीं है ?
(1) पूर्वी एशिया
(2) दक्षिण एशिया
(3) पश्चिमी यूरोप
(4) उत्तरी यूरोप
➥सही उत्तर :– (4) उत्तरी यूरोप
34. किसने कहा – मानव भूगोल मानव पारिस्थितिकी है ?
(1) हॉर्टशोर्न
(2) एच. एच. बैरोज
(3) रेट्जल
(4) डब्ल्यू. किर्क
➥सही उत्तर :– (2) एच. एच. बैरोज
35. वह विकास जो लोगों की आकांक्षाओं को बढ़ाता है तथा उनके जीवन स्तर को सुधारता है, कहलाता है-
(1) सतत विकास
(2) मानव विकास
(3) प्रादेशिक विकास
(4) सामाजिक विकास
➥सही उत्तर :– (2) मानव विकास
Knowledge Test Question
ब्रंटलैण्ड रिपोर्ट संबंधित है-
(1) आर्थिक विकास से
(2) सतत विकास से
(3) मानव विकास से
(4) भू-स्खलन नियंत्रण से
➥सही उत्तर comment में लिखें -
आशा करते हैं की आपको यह Questions बहुत अच्छे से याद हो गए होंगे। ऐसे ही शानदार प्रश्नों के लिए हमारी वेबसाइट www.govtjobs247.in को बुकमार्क करें और Add to Home Screen पर add जरूर करें।
Post a Comment
0 Comments